CG News : रायपुर एयरपोर्ट रोड पर बढ़े ट्रैफिक और हादसों पर नियंत्रण के लिए वन-वे लागू

VIKASH KHALKHO

रायपुर: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से वीआईपी चौक से एयरपोर्ट तक करीब 9 किलोमीटर लंबी सेंट्रल रोड को आज से वन-वे घोषित कर दिया गया है। अब इस मार्ग से केवल एयरपोर्ट और नवा रायपुर की दिशा में ही वाहन जा सकेंगे। शहर की ओर आने वाले वाहन चालकों को सर्विस रोड का उपयोग करना होगा।

नए नियम का उल्लंघन महंगा पड़ेगा
ट्रैफिक पुलिस ने चेताया है कि मुख्य सड़क से शहर की ओर आने पर ₹2,000 से ₹5,000 तक का जुर्माना लगेगा। पहली बार उल्लंघन करने पर ₹2,000 और दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹5,000 का चालान कटेगा। तीसरी बार गलती करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा।

Read News : Congress Meeting : जिलाध्यक्षों की संभागवार बैठक का दूसरा दिन, जीतू पटवारी ने कहीं बड़ी बात…देखें वीडियो

सर्विस रोड की व्यवस्था और पार्किंग
वीआईपी रोड में सेंट्रल रोड के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई गई है। इन रोडों पर रेस्टोरेंट, क्लब, होटल और फार्महाउस स्थित हैं। अब शहर की ओर आने वाले वाहनों को मुख्य सड़क पर नहीं, बल्कि इन सर्विस रोड का उपयोग करना होगा।

सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के प्रयास
नए नियम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क किनारे साइन बोर्ड लगाए जाएंगे और अतिरिक्त ट्रैफिक स्टाफ तैनात किया जाएगा। इस वन-वे व्यवस्था से एयरपोर्ट और नवा रायपुर की ओर वाहनों के दबाव को कम करने और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

Read News : CG News : स्वामी आत्मानंद विद्यालय के एनएसएस छात्रों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया

पूर्व हादसों ने बढ़ाई सख्ती
वीआईपी रोड पर हाल के कुछ सड़क हादसों ने यह कदम जरूरी कर दिया था। एक महीने पहले तेज रफ्तार थार डिवाइडर पेड़ से टकराई थी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहीं आठ महीने पहले देर रात नशे में कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई थी।

पिछली योजना और वन-वे की तैयारी
करीब सात साल पहले वीआईपी तिराहा से एयरपोर्ट तक सड़क सिंगल लेन थी। रमन सरकार ने इसे चौड़ा करने की योजना बनाई थी, जिसमें मुख्य सड़क के बीच में 10 मीटर चौड़ी सेंट्रल रोड और दोनों ओर 7-7 मीटर सर्विस रोड बनाई गई। पहले से ही तय था कि सेंट्रल रोड वन-वे रहेगी ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *