Bhopal News : गरबा पंडाल बना विवाद का नया अखाड़ा, भोपाल में मचा सियासी घमासान, जानें पूरा मामला….

Parivesh
Bhopal News

भोपाल। Bhopal News : राजधानी भोपाल में गरबा उत्सव को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां गरबा पंडालों के बाहर कुछ हिन्दू संगठनों ने विवादित होर्डिंग लगाए हैं, जिसमें गरबा में प्रवेश के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं। इन होर्डिंग्स के जरिए ‘गरबा जिहाद’ को रोकने और गैर-हिन्दू युवकों की एंट्री पर रोक लगाने की बात कही गई है।

 Bhopal News : होर्डिंग पर ‘गरबा जिहाद’ रोकने की चेतावनी

अवधपुरी क्षेत्र में श्री कृष्ण सेवा समिति द्वारा लगाए गए इन होर्डिंग्स में चेतावनी दी गई है कि गरबा पंडालों में जिहादियों का आना सख्त मना है। इसमें यह भी लिखा है कि पकड़े जाने पर उनकी ‘घर वापसी’ कराई जाएगी। इन होर्डिंग्स पर लाठी-डंडों, जूते-चप्पलों की तस्वीरें भी बनी हुई हैं, जो एक सख्त चेतावनी जैसा संदेश देती हैं।

प्रवेश के लिए बनाए गए खास नियम

संगठन ने गरबा पंडाल में प्रवेश के लिए कुछ विशेष नियम बनाए हैं। इन नियमों के मुताबिक, पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को:

  • माथे पर तिलक
  • हाथों में कलावा
  • अपने आधार कार्ड
  • गंगाजल और गोमूत्र का आचमन
  • वराह देवता और माँ दुर्गा की तस्वीर का नमन

इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इन नियमों और वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *