Gold Silver Price Today : नवरात्रि पर सोने-चांदी में उछाल, जानें कितना पहुंचा दाम…

Parivesh
Gold Silver

Gold Silver Price Today : देशभर में आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। त्योहारों के इस सीज़न में सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में तेज़ उछाल देखा गया। 22 कैरेट सोना 1,03,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,12,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले हफ्ते की तुलना में सोने की कीमत में करीब 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

Gold Silver Price Today : चांदी का भाव भी 5,000 रुपए प्रति किलो बढ़कर 1,38,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर-रुपया रेट और अमेरिका-यूरोप की आर्थिक स्थिति सोने-चांदी के दामों को प्रभावित करेगी। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे शॉर्ट-टर्म सेलिंग की बजाय लॉन्ग-टर्म होल्डिंग पर ध्यान दें।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (22 सितंबर 2025)

  • दिल्ली: 22 कैरेट 1,03,350, 24 कैरेट 1,12,730

  • मुंबई: 22 कैरेट 1,03,320, 24 कैरेट 1,12,580

  • चेन्नई: 22 कैरेट 1,03,360, 24 कैरेट 1,13,020

  • कोलकाता: 22 कैरेट 1,01,205, 24 कैरेट 1,12,580

  • जयपुर: 22 कैरेट 1,03,350, 24 कैरेट 1,12,730

सोने की शुद्धता के लिए 22 कैरेट में लगभग 91% शुद्धता होती है और 24 कैरेट 99.9% शुद्ध होता है। ज्यादातर आभूषण 22 कैरेट में बनाए जाते हैं। सोना खरीदते समय हॉलमार्क और क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *