Navratri 2025 : मढिया। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां जगत जननी की स्थाई प्राणप्रतिष्ठा श्री शंकर मंदिर मढिया में आयोजित की जा रही है। 21 सितंबर, रविवार को शाम 8 बजे मुकुट पूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें ट्रस्ट के सभी सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित होकर भगवान के श्री चरणों में अपनी हाजरी लगाई।
Navratri 2025 : तीन अक्टूबर, शुक्रवार तक यहां भगवान श्री राम की लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। ट्रस्ट समिति ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे प्राणप्रतिष्ठा, आरती, हवन पूजन, श्री राम बारात, कन्याभोज, भंडारे और दशहरा चल समारोह में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
इस आयोजन को श्री शंकर मंदिर मढिया ट्रस्ट समिति और सार्वजनिक नवयुवक रामलीला समिति द्वारा संपन्न किया जा रहा है, जो स्थानीय सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन में विशेष महत्व रखता है।









