CG News : गरबा में अश्लीलता और फूहड़ता बर्दाश्त नहीं : हिन्दू युवा मंच

VIKASH KHALKHO

राजनांदगांव: नवरात्र के पर्व को देखते हुए हिन्दू युवा मंच ने शहर के गरबा पंडालों के आयोजकों से धार्मिक मर्यादा और पारंपरिक गरबा संस्कृति का पालन करने की सख्त अपील की है। मंच ने स्पष्ट किया कि देवी-देवताओं पर आधारित किसी भी थीम, अश्लील या फूहड़ गीत, और महिलाओं की सुरक्षा की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिन्दू युवा मंच के जिला प्रभारी किशोर माहेश्वरी के मार्गदर्शन में, जिला अध्यक्ष सुरेश लोहमार, शहर अध्यक्ष राजा ताम्रकार और जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने पंडाल आयोजकों को चेताया कि:

Read News : CG News : कलेक्टर ने छुरिया में निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

  • गरबा स्थल का उपयोग केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उद्देश्य के लिए हो।
  • अश्लील, फूहड़ और द्विअर्थी गीतों पर पूर्ण पाबंदी रहे।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्प डेस्क और शिकायत केंद्र की स्थापना हो।
  • देवी-देवताओं का प्रतीकात्मक स्वरूप किसी भी तरह से अपमानित न किया जाए।
  • पंडाल में प्रवेश करने वाले सभी युवतियों को मर्यादित वस्त्र पहनने की अपील।

Read News : बस्तर दशहरा 2025 : कांटो के झूले पर पीहू ने काछनदेवी का रूप धारण कर बस्तर दशहरा का किया शुभारंभ, देखे वीडियो…

पिछले वर्ष कुछ पंडालों ने धार्मिक थीम का पालन नहीं किया था, जिसके बाद मंच ने उन्हें सोशल मीडिया पर माफी मांगने के लिए कहा था। इस वर्ष मंच ने चेतावनी दी है कि कोई भी पंडाल अगर जानबूझकर या भूलवश देवी-देवताओं के स्वांग रचने या अश्लीलता करने का प्रयास करता है, तो उसके आयोजन को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाएगा और पूरी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी।

हिन्दू युवा मंच का कहना है कि यह कदम न केवल धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए है, बल्कि माता और बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी उठाया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *