Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर पहुंचे PCC चीफ जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के द्वारा लगातार उठाए जा रहे वोट चोरी मुद्दे पर प्रदेश की जनता को कांग्रेस के हाथ के साथ लाने की कवायत को लेकर कहा है कि पार्टी का कार्यक्रम बनाया गया है जिसके तहत जगह-जगह रेलिया हो रही हैं। हजारों की संख्या में कांग्रेस जन और आम परिवार के लोग उसमें सम्मिलित हो रहे हैं यह सवाल है कि देश में वोट के अधिकार का विश्वास है जो वहीं अगर समाप्त हो गया तो फिर लोकतंत्र बचेगा कैसे..? यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।
Gwalior News : राहुल गांधी जी ने देश की सेवा का मुद्दा उठाया है। नरेंद्र मोदी पूरी बीजेपी इसका जवाब देती है। जबकि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। सवाल यह है कि देश के प्रधानमंत्री जब वोट चोरी से बने हैं तो देश का आम नागरिक पूछेगा कि आगे ऐसा ना हो, तो बीजेपी घबराई क्यों है बीजेपी के लोग पीड़ित और दुखी क्यों हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछो वोट चोरी से बने कि नहीं बने। अराजकता चुनाव में की या नहीं की..? किस-किस प्रकार से प्रशासन का दुरुपयोग किया, राहुल गांधी ने जो एविडेंस दिए हैं इसका जवाब बीजेपी के पास है क्या…?
Gwalior News : बीजेपी ने आरोप पर लगाया है कि राहुल गांधी जैनजी युवा पीढ़ी को भड़काने का काम कर रहे हैं, इसका जवाब देते हुए जीतू पटवारी ने कहा है कि भाजपा अपने पाप छुपा रही है 2014 में पहले तो मोदी जी ने जो नहीं देते बनाया था और रोजगार का, अर्थव्यवस्था का, किसानों की इनकम का, गरीबी दूर भगाने का, भ्रष्टाचार मिटाने का, वह पूरा नहीं हुआ है।
Gwalior News : राहुल गांधी जी बोर्ड के अधिकार की बात कर रहे हैं। काम कुछ नहीं करेंगे चोरी की सरकार बनाएंगे निर्वाचन आयोग को साध लेगे और क्राइम करेंगे, लोगों के मत के अधिकार पर डांका डालेंगे और विपक्ष और देश का नागरिक नहीं बोले…? राहुल गांधी नहीं बोले, हम भारत के देशभक्त नागरिक नहीं बोले..? देश की ईमानदार मीडिया नहीं बोले..? जीतू पटवारी ने कमलेश्वर पटेल के पार्टी में गुटबाजी पर दिए गए बयान को सही ठहराते हुए कहा है कि कमलेश्वर पटेल ने क्या गलत कहा है पार्टी में गुटबाजी नहीं होनी चाहिए एकजुटता आनी चाहिए। सब नेताओं की चिंता रहती हैं। इसमें तो सही बात है।









