MP Katni News : 51 फीट ऊंचे रावण पुतले का निर्माण शुरू, इलेक्ट्रॉनिक बाण से होगा रावण दहन

MP Katni News : कटनी, मध्य प्रदेश। दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। कटनी शहर में 9 सालों से आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के तहत, इस बार 51 फीट ऊंचे रावण पुतले का निर्माण शुरू हो गया है। बजरंग उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने एक महीने पहले से ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर दी थी।

MP Katni News : कार्यक्रम में रावण का दहन भगवान श्री राम के धनुष से निकले इलेक्ट्रॉनिक बाण के माध्यम से किया जाएगा, जो रावण की नाभि पर लगे वायरिंग से जुड़ा होगा। इसके लिए बाहर से आए कर्मचारियों द्वारा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए नए डिजाइन के 10 सिर वाले रावण पुतले का निर्माण किया जा रहा है।

कटनी शहर में एक पुतला और कैमोर में दूसरा पुतला जलाया जाएगा। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग इस भव्य आयोजन को देखने पहुंचेंगे। बजरंग उत्सव समिति ने जिला प्रशासन से व्यवस्थाओं और सुरक्षा की पूरी तैयारी करने की मांग की है।

बजरंग उत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार ने बताया कि यह कार्यक्रम इस वर्ष 1 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा और हर साल की तरह इस बार भी इलेक्ट्रॉनिक तीर का प्रयोग किया जाएगा, जिससे रावण दहन को और अधिक आकर्षक और भव्य बनाया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories