Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : साइकिल धोते वक्त फिसला पैर, 8 साल का मासूम...

CG News : साइकिल धोते वक्त फिसला पैर, 8 साल का मासूम एनीकेट में बहा

बेमेतरा। नगर देवकर के सुरही नदी पर बने एनीकेट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 8 वर्षीय बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा अपनी साइकिल धो रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह बहते पानी में गिर पड़ा। एनीकेट के ऊपर से चल रहे तेज बहाव में बच्चा देखते ही देखते लापता हो गया।

स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँच गए हैं। गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here