Mungeli News: मुंगेली में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पुलिस की सुंदर पहल, एसपी भोजराम पटेल ने दी प्रेरणा

Sanjay Sahu
Mungeli News

Mungeli News: मुंगेली: युवाओं को आत्मनिर्भर और सरकारी सेवा के लिए तैयार करने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में एक सराहनीय पहल की गई। ग्राम गोड खाम्ही के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में “पहल चौपाल” के माध्यम से एसपी भोजराम पटेल ने छात्रों को फौज और पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

Mungeli News: इस दौरान उन्होंने खुद के छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी, मेहनत और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की सीख दी। उन्होंने युवाओं को नशा, अपराध और ऑनलाइन ठगी से दूर रहकर अच्छे दोस्त बनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

Mungeli News: कार्यक्रम में लोरमी थाना अंतर्गत संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण की शुरुआत भी की गई, जिससे इच्छुक छात्र पुलिस और फौज की तैयारी कर सकें। कार्यशाला का सफल आयोजन टीआई अखिलेश वैष्णव, पहल टीम बबीता श्रीवास और पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड (उड़ान, जीएस सोसा महासमुंद) के सहयोग से किया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *