Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Municipal Corporation : नगर निगम कमिश्नर ने अमृत परियोजना 2 के...

Jabalpur Municipal Corporation : नगर निगम कमिश्नर ने अमृत परियोजना 2 के ठेकेदार पर किया कड़ा एक्शन

जबलपुर – नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के गौरी घाट रोड पर चल रहे अमृत परियोजना 2 के काम में लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सड़क पर मलबा फैला हुआ है और काम में देरी हो रही है। इस पर कमिश्नर ने मौके का खुद जाकर जायजा लिया और दोषी पाए गए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की।

Read News : Jabalpur : नवनिर्मित फ्लाईओवर पर हुआ पहला सड़क हादसा, कार चालक की जान बची

साथ ही, निगम उपयंत्री और सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ठेकेदार को नवरात्रि से पहले काम पूरा करने और रास्ते में पड़े मलबे को तीन दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Read News :  seva pakhavaada 2025 : जवाहर नगर मंडल ने हांडी तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान, पेड़ मां के नाम लगाए गए पौधे

नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा और सफाई के लिए ऐसे कड़े कदम समय-समय पर उठाए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here