Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Breaking : जबलपुर में डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत, अस्पताल...

Breaking : जबलपुर में डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों का आरोप

जबलपुर – थायराइड के इलाज के लिए शहपुरा से जबलपुर आई एक महिला की डॉक्टरों की कथित लापरवाही के कारण मौत हो गई। इस मामले में अपेक्स हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ अपेक्स हॉस्पिटल पहुंची थी, जो मेडिकल हॉस्पिटल के सामने स्थित है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती और अब मौत के बाद परिवार से 1 लाख रुपए की मांग की जा रही है।

इसके अलावा, परिवार का कहना है कि अस्पताल प्रबंधक द्वारा पुलिस की मदद से उन्हें धमकाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान उचित ध्यान नहीं दिया गया और महिला की समय पर देखभाल नहीं की गई, जिससे उसकी जान चली गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और अस्पताल की लापरवाही उजागर की जाए।

Share The News
Previous articleseva pakhavaada 2025 : जवाहर नगर मंडल ने हांडी तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान, पेड़ मां के नाम लगाए गए पौधे
Next articleJabalpur : नवनिर्मित फ्लाईओवर पर हुआ पहला सड़क हादसा, कार चालक की जान बची
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here