seva pakhavaada 2025 : जवाहर नगर मंडल ने हांडी तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान, पेड़ मां के नाम लगाए गए पौधे

VIKASH KHALKHO

रायपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत जवाहर नगर मंडल ने तात्यापारा वार्ड क्र. 36 के हांडी तालाब और आस-पास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया।

जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल और मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि सुबह 8 बजे मंडल के पदाधिकारी तालाब में उपस्थित हुए और जलकुंभी तथा अन्य कचरे की सफाई की। इस दौरान पूर्व सभापति एवं लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने तालाब के ऐतिहासिक महत्व को नागरिकों के साथ साझा किया और गंदगी न फैलाने की अपील की।

Read News : Gwalior News : पुलिस आरक्षक को गोली मारकर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, शेष तीन की तलाश जारी

वार्ड पार्षद एवं जोन 7 की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों में इसे निरंतर उत्सव के रूप में अपनाना है।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता ने जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने अपने श्रमदान से लोगों को प्रेरित किया कि वे घर का कचरा डस्टबिन में डालें।

अभिनव पहल के तहत, सभी उपस्थित लोगों ने ‘मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत फलदार और छायादार पौधे भी लगाए। पौधों को लोहे की जाली से सुरक्षित किया गया ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो।

Read News :

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व सभापति एवं पूर्व पार्षद प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, तात्यापारा वार्ड पार्षद एवं जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा के साथ भाजपा जिला रायपुर के नेता अकबर अली, असगर अली, राजीव मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे, मनोज विश्वकर्मा, रमेश शर्मा, युवा मोर्चा के सदस्य अश्वनी विश्वकर्मा, गीता रेड्डी, प्रियंका साहू, पूनम सोनी, एकता गुप्ता, सूरज शर्मा, शंकर साहू, दिनेश शर्मा, संतोष निहाल, कुशल गेडेकर, विजय गुप्ता, विजय सोनी, रियाज अहमद, लक्ष्मीनारायण साहू, सुनील विश्वकर्मा, अरविंद कुर्रे, आकाश धीवर, जय प्रकाश फूटान, रामकली चंद्राकर, सरस्वती चंद्राकर, और मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *