Home Chhattisgarh CRIME NEWS : घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट, मोहल्लेवासियों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा

CRIME NEWS : घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट, मोहल्लेवासियों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा

0
CRIME NEWS : घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट, मोहल्लेवासियों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा
CRIME NEWS

CRIME NEWS : परशुराम बस्ती में शुक्रवार रात एक नशे में धुत बदमाश ने घर में घुसकर महिला और बच्चों के साथ मारपीट कर दी। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब इलाके का बदमाश अज्जू कोल शराब के नशे में रचना चक्रवर्ती के घर घुसा और उनके बच्चों से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा।

CRIME NEWS : जब रचना के बेटे और बेटी ने विरोध किया तो अज्जू ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका भाई मुंडा और कुछ अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर बच्चों को पीटना शुरू कर दिया।

CRIME NEWS : मोहल्ले में शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मुंडा और उसके साथी फरार हो गए। लेकिन मोहल्लेवासियों ने अज्जू कोल को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

CRIME NEWS : पुलिस मौके पर पहुंची और अज्जू को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मारपीट, जबरन घुसपैठ और लूटपाट की कोशिश का मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here