Mahakal Aarti Live : महाकालेश्वर मंदिर में आज की श्रृंगार आरती, भक्त हुए भावविभोर…

0
150
Mahakal Aarti Live
Mahakal Aarti Live

उज्जैन। Mahakal Aarti Live : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शुक्रवार प्रातःकाल भव्य श्रृंगार आरती का आयोजन हुआ। तड़के 4 बजे मंदिर परिसर में जैसे ही आरती शुरू हुई, पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “ओम नमः शिवाय” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

Mahakal Aarti Live : भगवान महाकाल का आज विशेष श्रृंगार किया गया। चांदी के सिंगार के साथ भस्म और पुष्पों से अलंकृत कर बाबा महाकाल को भोग अर्पित किया गया। आरती के समय शंख, ढोल, नगाड़ों और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया।

श्रृंगार आरती में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। देश-विदेश से आए भक्तों ने दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। वहीं, जो लोग उज्जैन नहीं पहुंच पाए, उन्होंने मंदिर समिति द्वारा किए गए ऑनलाइन प्रसारण के जरिए आरती के दर्शन किए।

आरती के उपरांत भक्तों को चरणामृत और प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और जीवन में मंगलकामना की प्रार्थना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here