Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh BIG Breaking : स्वराज एजेंसी से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद — दो...

BIG Breaking : स्वराज एजेंसी से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद — दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

0
145

दतिया। दतिया जिले की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुछ दिन पूर्व स्वराज एजेंसी से चोरी किए गए ट्रैक्टर के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की यह वारदात शहर में चर्चा का विषय बनी हुई थी।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजाभैया जाटव और आदित्य जाटव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम खमरोली से चोरी किया गया स्वराज ट्रैक्टर बरामद कर लिया।

हालांकि, इस मामले का एक और आरोपी दिलीप यादव अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस पूरी कार्रवाई को कोतवाली थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा के निर्देशन में अंजाम दिया गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर अंशुल अरोरा, प्र.आ. ब्रजमोहन उपाध्याय, रविंद्र यादव, गोविंद सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र यादव, तथा फिरोज खान सहित कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।

Share The News
Previous articleCG Crime: सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का खुलासा, महिला और उसका सहयोगी गिरफ्तार
Next articleCG Transfer News: नगरीय प्रशासन विभाग में 267 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, आदेश जारी
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here