Sunday, August 16, 2026
Home Entertainment Raj Kundra Money Laundering Case : एकता कपूर, बिपाशा बसु और नेहा...

Raj Kundra Money Laundering Case : एकता कपूर, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया पर भी EOW की नजर

0
119
Raj Kundra Money Laundering Case
Raj Kundra Money Laundering Case

मुंबई। Raj Kundra Money Laundering Case : बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब नया मोड़ आ गया है। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए फिल्म निर्माता एकता कपूर, एक्ट्रेस बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है।

Raj Kundra Money Laundering Case : दरअसल, यह मामला करीब 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी के जरिए बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियां की गईं। जांच के दौरान सामने आया है कि इस कंपनी से कई बॉलीवुड कलाकारों के खातों में पैसों का लेन-देन हुआ है। इसी कड़ी में अब एकता कपूर, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया का नाम सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनके साथ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इसी शिकायत के बाद EOW ने कंपनी के वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू की। हाल ही में राज कुंद्रा से करीब 5 घंटे पूछताछ की गई थी, जिसमें उन्होंने पैसों के लेन-देन की बात कबूल की थी। इसी पूछताछ में बॉलीवुड हस्तियों का कनेक्शन सामने आया है।

बेस्ट डील टीवी क्या है?

बेस्ट डील टीवी एक ई-कॉमर्स चैनल था, जहां सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट के जरिए प्रोडक्ट बेचे जाते थे। इस चैनल से कई कलाकार जुड़े हुए थे और उन्हें इसके बदले कंपनी से भुगतान भी मिला था। अब EOW यह जांच कर रही है कि इन कलाकारों को कितनी राशि दी गई और उस पैसे का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया गया।

फिलहाल, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है, जिससे उनकी विदेश यात्राओं पर रोक लगी हुई है। वहीं, बॉलीवुड के अन्य सितारों के नाम सामने आने के बाद यह केस और भी पेचीदा होता जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here