Sunday, August 16, 2026
Home Jobs Railway Jobs 2025 : ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, RRB में निकली...

Railway Jobs 2025 : ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, RRB में निकली वैकेंसी

0
156
Railway Jobs 2025
Railway Jobs 2025

Railway Jobs 2025 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 368 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Railway Jobs 2025 : योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है।

  • आयु सीमा 20 से 33 वर्ष रखी गई है।

  • ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन फीस

  • SC/ST/दिव्यांग वर्ग: ₹250

  • अन्य सभी वर्ग: ₹500

सेलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

  • CBT में कुल 100 प्रश्न होंगे।

  • परीक्षा का समय 120 मिनट निर्धारित है।

  • सफल उम्मीदवारों को ही अगले चरण में बुलाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  1. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर दिए गए CEN 04/2025 Section Controller लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

  4. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर फीस का भुगतान करें।

  5. आवेदन सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here