Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News : भंवरखोह पंचायत में लाखों की राशि से घटिया निर्माण,...

Singrauli News : भंवरखोह पंचायत में लाखों की राशि से घटिया निर्माण, जिम्मेदार अधिकारी बने धृतराष्ट्र

0
1218

सिंगरौली : भंवरखोह पंचायत में वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। लाखों की राशि खर्च होने के बावजूद गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि शिकायतें कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों तक पहुँचाई गईं, लेकिन न जांच हुई और न ही किसी पर कार्रवाई की गई। इससे यह संदेह गहरा रहा है कि भ्रष्टाचार में अधिकारियों की भी भूमिका रही होगी।

Read News : Indore News : सांवेर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से माता-पिता और 2 बच्चों की मौत

घटिया निर्माण कार्यों का विवरण:

  1. चेकडेम निर्माण भट्ठी नाला, हटका (डीएमएफ मद – 25 लाख)
  • गिट्टी-सीमेंट की जगह बोल्डर और भक्सी का इस्तेमाल।
  • डैम बेहद कमजोर बना।

2.चेकडेम निर्माण छिलवनी टोला, नाला हटका (डीएमएफ मद – 15 लाख)

  • कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया।
  • गिट्टी, सीमेंट और सरिया की मात्रा कम।

3. चेकडेम निर्माण अंजनी सिंह के घर के पास हटका (डीएमएफ मद – 15 लाख)

  • बोल्डर व भक्सी का उपयोग, डैम कमजोर।

4. पुलिया निर्माण, उपेन्द्र कुमार बसोर के घर के पास हटका (विधायक निधि – 15 लाख)

  • सूचना बोर्ड नहीं, कार्य मानक अनुरूप नहीं।
  • पुलिया निजी खेत में बनवाई गई।

Read News : CG NEWS : रोटी मेकर मशीन खरीदी में लाखों का घोटाला! 50 हजार की मशीनें 8 लाख में खरीदीं, मंत्री नेताम ने विभागीय सचिव से मांगा जवाब

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन से तत्काल जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Share The News
Previous articleIndore News : सांवेर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से माता-पिता और 2 बच्चों की मौत
Next articleSarvapitri Amavasya 2025 : सर्वपितृ अमावस्या पर गंगा स्नान का धार्मिक महत्व और पुण्य के उपाय…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here