Hydrogen Bomb Proof : ‘हाइड्रोजन बम सबूत’ लाने की चेतावनी—राहुल का अगला बड़ा खुलासा जल्द

0
151

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर “वोट चोरी” का मुद्दा उठाया। राहुल ने करीब 31 मिनट का प्रजेंटेशन दिया और दावा किया कि चुनाव आयोग कांग्रेस समर्थक वोटर्स को निशाना बनाकर उनके नाम सूची से डिलीट कर रहा है। इस दौरान वे कर्नाटक से कुछ ऐसे वोटर्स को भी मंच पर लेकर आए, जिनके नाम लिस्ट से हटाए जाने का दावा किया गया।

राहुल ने कहा कि “भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया हाईजैक हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं। कर्नाटक CID ने 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे, लेकिन आयोग ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी।” उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 2023 के चुनाव के दौरान 6,018 वोटर्स को डिलीट करने की कोशिश हुई थी।

Read News : Bacheli News : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा बचेली मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित, जनभागीदारी से कार्यक्रम रहा सफल

उन्होंने आगे कहा कि एक महिला वोटर गोदाबाई के नाम से फर्जी लॉगिन बनाकर 12 वोटर्स के नाम हटाए गए। यहां तक कि वोटर्स को डिलीट करने के लिए दूसरे राज्यों से ऑपरेट हो रहे मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ। राहुल ने इसे “सिस्टम हाईजैक” कर वोट चोरी की साजिश बताया और कहा कि “देश का दलित और ओबीसी वोटर इनके निशाने पर है।”

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सख्त प्रतिक्रिया दी। आयोग ने कहा कि “किसी भी आम नागरिक के लिए ऑनलाइन किसी का वोट डिलीट करना संभव नहीं है। किसी नाम को हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है।” आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि आलंद में वोट डिलीट की “नाकाम कोशिशें” हुई थीं और इस पर FIR दर्ज की गई थी।

Read News : Gold Price : सोने की कीमत में तेजी… क्‍या शेयर बाजार पर मंडरा रहा है खतरा? ‘निक्सन शॉक’ जैसे हालात की आशंका या महज एक संयोग?

इधर, भाजपा ने राहुल के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने इसे “राहुल गांधी की साजिश” कहा और आरोप लगाया कि वे विदेशी सलाहकारों की मदद से भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Share The News
Previous articleMemu Passenger Train : सफर हुआ स्मार्ट, रायपुर-राजिम में नई मेमू ट्रेन आज से शुरू…
Next articleDUSU Elections : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव : आज 2 शिफ्ट में होगी वोटिंग, कल आएगा नतीजा
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here