PM Modi Biopic : 75वें जन्मदिन पर मोदी को मिला खास तोहफा, बायोपिक मां वंदे का हुआ ऐलान

नई दिल्ली। PM Modi Biopic : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 75वें जन्मदिन पर उनकी जिंदगी पर आधारित एक और बायोपिक का ऐलान किया गया है। इस फिल्म में साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) पीएम मोदी का किरदार निभाने जा रहे हैं।

PM Modi Biopic : फिल्म का टाइटल ‘मां वंदे’ रखा गया है, जिसे सिल्वर कास्ट क्रिएशंस प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया। मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा – “एक ऐसे इंसान की कहानी, जो संघर्षों से ऊपर उठकर युगों-युगों तक एक क्रांति बन जाता है। माननीय प्रधानमंत्री @Narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

फिल्म की खासियत

इस बायोपिक में नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर राजनीति के शिखर तक पहुंचने की पूरी यात्रा दिखाई जाएगी। खासतौर पर उनकी मां हीराबेन मोदी के साथ उनके रिश्तों पर गहराई से फोकस किया जाएगा। मेकर्स के मुताबिक हीराबेन, पीएम मोदी की पूरी यात्रा में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं।

PM Modi Biopic

फिल्म का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच करेंगे, जबकि कैमरे की कमान संभालेंगे ‘बाहुबली’ फेम सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार।

उन्नी मुकुंदन का वर्कफ्रंट

साउथ के पावरफुल एक्टर उन्नी मुकुंदन हाल ही में फिल्म ‘मार्को’ (2024) में नजर आए थे, जिसे सबसे ज्यादा हिंसक फिल्मों में गिना गया। इसके अलावा वह ‘गेट-सेट बेबी’ में भी दिखे। आने वाले दिनों में वह ‘मिंडियम परंजुम’ में नजर आने वाले हैं।

पीएम मोदी पर बनी यह बायोपिक उनके जीवन और संघर्षों को एक नए नजरिए से दर्शाएगी, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बढ़ गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories