Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार...

Chhindwara News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत

0
127
Chhindwara News
Chhindwara News

छिंदवाड़ा। Chhindwara News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75वीं जन्मतिथि के अवसर पर बुधवार को छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत की गई। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर केंद्रित इस विशेष कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

Chhindwara News : अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न अस्पतालों ने मिलकर बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, टीबी, ईएनटी से जुड़े रोगों और आंखों की जांच की गई। साथ ही मोटापे जैसी बढ़ती समस्या पर जागरूकता फैलाई गई। किशोरियों और महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी सलाह भी दी गई।

Chhindwara News

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। मंच से नागरिकों को रक्तदान करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि “स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। महिलाओं का स्वास्थ्य देश के विकास की आधारशिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत स्वस्थ और सशक्त बने और इसके लिए महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here