Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Accident News : गोटेगांव में भीषण सड़क हादसा: युवक की मौके पर...

Accident News : गोटेगांव में भीषण सड़क हादसा: युवक की मौके पर मौत, गर्भवती महिला की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

0
143
Accident News
Accident News

Accident News : गोटेगांव – नरसिंहपुर/राहुल पाटकर : नगर के समीपवर्ती ग्राम बगासपुर के पास माल वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से बाइक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं साथ में बैठी गर्भवती महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। बगासपुर ग्राम की पूरी घटना बताई जा रही है।

Accident News : सड़क दुर्घटना का हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सहित मालवाहक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से गोटेगांव समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के पश्चात गर्भवती महिला एवं एक युवक को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी परिवार सिवनी जिले के दरगडा ग्राम का बताया जा रहा हैं जो किसी कार्यवास गोटेगांव आ रहे थे तभी रास्ते में हादसा हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here