Friday, February 13, 2026
28.1 C
Raipur

Chhindwara : चौरई थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से मजदूर परिवार के तीन मासूम मलबे में दबे

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम खुटिया बाका में सोमवार को भारी बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में मजदूर लता ऊईके के तीन मासूम बच्चे मलबे में दब गए।

घायलों में नैतिक (15), समर (11) और अमर (7) शामिल हैं। घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई, जब बच्चे घर में ही मौजूद थे। ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और तुरंत चौरई अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दो बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जबकि तीसरे बच्चे का इलाज चौरई में जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P Crime : भोपाल सूटकेस कांड का खुलासा! पति ने ही की तीसरी पत्नी की हत्या

भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमला नगर...

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds