Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा उत्सव समितियों को गरबा व...

CG News : पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा उत्सव समितियों को गरबा व आयोजनों में पारंपरिक और सामाजिक आस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

हेमंत वर्मा /राजनांदगांव। क्वांर नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने दुर्गा उत्सव समितियों की बैठक लेकर उन्हें आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरबा और अन्य कार्यक्रम धार्मिक आस्था, पारंपरिक और सामाजिक तरीके से आयोजित किए जाएँ।

पुलिस अधीक्षक ने समितियों से कहा कि दुर्गा पंडालों के कारण सड़कों में आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए और एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की सुविधा सुनिश्चित हो। उन्होंने साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित मापदंडों के अनुसार रात्रि 10 बजे तक करने, पंडालों में पर्याप्त लाईटिंग, सीसीटीवी और वालिंटियर्स लगाने और साफ-सफाई एवं डस्टबीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Read News : CG News : राजनांदगांव प्रवास पर डॉ. रमन सिंह, सखी वनस्टॉप सेंटर का भी करेंगे भूमिपूजन

शहर में पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग करेगी और किसी भी समस्या पर 112 नंबर पर सूचना देने की सलाह दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन सहित दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share The News
Previous articleCG News : धर्म नगरी डोंगरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
Next articleCG News : नई उद्योग नीति से बस्तर में विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here