सिंगरौली। जिले के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी वार्ड बलियरी में राख डैम से राख की निकासी के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। करीब 500 एकड़ में बने इस राख बांध से राख निकालने का ठेका कई कंपनियों को दिया गया है। कंपनियां पीसी मशीनों की मदद से राख को बड़े-बड़े वाहनों में भरकर रीवा, सतना, बरगवां, चितरंगी और गोरबी भेजती हैं। वहां इस राख को बंद पड़े पत्थर खदानों और कोयला खदानों के गड्ढों में भरा जाता है।
सड़क बनी सबसे बड़ी समस्या
गंभीर समस्या यह है कि राख डैम से राख निकासी के लिए कोई उचित मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। ऐसे में 14 और 16 टायर वाले भारी वाहन नपानि सिंगरौली द्वारा बनाई गई महज तीन मीटर चौड़ी पीसीसी सड़क से गुजरते हैं। नतीजतन, सड़क पर आए दिन जाम लग जाता है और स्थानीय रहवासियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।
Read News : Adani Foundation : अदाणी फाउंडेशन की पहल – ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जीवनरेखा
तंग गलियों में गुजरते वाहन
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संकरी गलियों से गुजरते इन भारी वाहनों की वजह से कई मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, मवेशियों के इन वाहनों से टकराने की घटनाएँ भी सामने आई हैं, जिनमें कई की मौत हो चुकी है।
Read News : UP Crime News : शादीशुदा शख्स और नाबालिग महबूबा ने जहर खाकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर बेसुध मिले दोनों
रहवासी नाराज, समाधान की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि राख निकासी के लिए प्रशासन और कंपनियों को वैकल्पिक चौड़ा मार्ग बनाना चाहिए। अगर समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। रहवासियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि भारी वाहनों का संचालन किसी वैकल्पिक मार्ग से हो और उनकी परेशानियों का समाधान हो सके।










