Illegal betting apps : अवैध बेटिंग ऐप 1xBet केस में ED का शिकंजा – युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद को समन

0
166

शुभम शेखर/नई दिल्ली : अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में कई नामचीन हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार, 16 सितंबर को बताया कि ED ने कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के साथ-साथ अभिनेता सोनू सूद को समन जारी किया है।

  • युवराज सिंह को 23 सितंबर को
  • सोनू सूद को 24 सितंबर को
  • रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर को

Read News : CG News : रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार का नेटवर्क गहराया, नेताओं और अफसरों पर सवाल

पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

इससे पहले, इस मामले में क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं, बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी ED ने सवाल-जवाब किए हैं। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह पूछताछ में शामिल होंगी या नहीं। एजेंसी फिलहाल उनके रुख का इंतजार कर रही है।

क्या है मामला?
जांच कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से संबंधित है। आरोप है कि इस ऐप ने कई निवेशकों और उपयोगकर्ताओं को करोड़ों रुपये का चूना लगाया और भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की।

Read News : MP News : उज्जैन : सिंहस्थ के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल

कंपनी की दलील:
1xBet सट्टेबाजी इंडस्ट्री में 18 सालों का अनुभव रखता है और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म है। इसके ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर सट्टा लगा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है।

यह मामला खेल और बॉलीवुड जगत की प्रमुख हस्तियों को लेकर सामने आया है और ED की कार्रवाई से यह जांच और अधिक व्यापक होने की संभावना है।

Share The News
Previous articleMP News : उज्जैन : सिंहस्थ के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल
Next articleCG NEWS : नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा नेता को 5 साल की जेल
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here