इंदौर। Indore Truck Accident Update : शहर में सोमवार रात हुए ट्रक हादसे ने एक और परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महेश खतवासे ने मंगलवार सुबह अरविंदो हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है, जबकि एक और घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
Indore Truck Accident Update : घटना सोमवार देर रात की है, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद घायलों को तत्काल अरविंदो हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान एक-एक कर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चौथा घायल अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए गृह विभाग के अपर सचिव मंगलवार दोपहर 12 बजे तक इंदौर पहुंचेंगे और पूरे मामले की जांच करेंगे। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक हादसे ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है और लोग ट्रक चालकों की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।




