MP NEWS : मछली परिवार मामला सियासी संग्राम में बदला, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने….

भोपाल। MP NEWS : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चर्चित मछली परिवार मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में सिंहावल से बीजेपी विधायक विश्वामित्र पाठक के भतीजे जीनेन्द्र पाठक पर कारोबारी साझेदारी के आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद जीनेन्द्र पाठक ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मानहानि का नोटिस भेजा है।

MP NEWS : वहीं, इस नोटिस को लेकर कमलेश्वर पटेल ने पलटवार करते हुए कहा— “हम डरने वाले नहीं हैं। बीजेपी नेताओं का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संबंध है। प्रियंक कानूनगो ने शिकायत की थी, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। ड्रग्स और अवैध व्यापार से जुड़े लोगों को भाजपा संरक्षण दे रही है।”

पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “पहलगाम घटना में आम लोग और जवान शहीद हुए, कल तक उनके साथ मैच खेल रहे थे और आज दुख जता रहे हैं। यह लोग दोमुंही बातें करते हैं। रोजगार, आरक्षण और महंगाई जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं।”

इस बयानबाजी से साफ है कि मछली परिवार का मामला अब केवल कानूनी दायरे में नहीं, बल्कि सीधे राजनीतिक हमलों और आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा बन चुका है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories