Gwalior News : केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सर्वदलीय बैठक, लंबित विकास परियोजनाओं की समीक्षा में विपक्ष और समर्थन दल एक मंच पर

Parivesh
Gwalior News

ग्वालियर। Gwalior News : डेढ़ साल बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट में सभी दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक आयोजित की, जिसमें ग्वालियर के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस बैठक में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह मौजूद रहे, लेकिन ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा की गैरमौजूदगी ने पार्टी में गुटबाजी को उजागर किया।

Gwalior News : सिंधिया समर्थक तीनों मंत्री तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर और नारायण सिंह कुशवाहा, साथ ही ग्वालियर की महापौर सुबह सिकरवार भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में ग्वालियर में निर्माणाधीन 18 प्रोजेक्ट्स जैसे एलिवेटेड रोड, ग्वालियर रेलवे स्टेशन, महाराज बड़ा मल्टीलेवल पार्किंग, शासकीय प्रेस, पीने के पानी की लाइन, शहर के सीवर प्रोजेक्ट, शहर के चारों प्रवेश द्वार और गुना-शिवपुरी हाईवे पर चर्चा की गई।

सिंधिया ने कहा कि अब तक की देरी पर चिंता है, लेकिन सकारात्मक माहौल में सभी दलों और प्रशासन के साथ मिलकर विकास कार्यों की डेडलाइन तय की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि हर प्रोजेक्ट का अलग टाइमलाइन बनाकर उसका पूर्ण होना सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री इमरती देवी और विधायक मोहन सिंह राठौर भी मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *