ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ग्वालियर की जर्जर सड़कों पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
करीब 14 सेकेंड के इस वीडियो में सिंधिया अपने काफिले के दौरान सड़क की हालत देखते हुए कहते हैं – “मैं कह रहा हूं, बुरा हाल है भई।” इसके जवाब में उनके एक समर्थक ने कहा – “बहुत टाइम से बहुत बुरा हाल है महाराज साहब इस रोड का।”
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो सिकंदर कंपू रोड का बताया जा रहा है। घटना उस समय की है जब सिंधिया का काफिला वहां से गुजर रहा था। मौके पर मौजूद समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच सिंधिया ने अपनी गाड़ी रुकवाकर उनसे मुलाकात की, और बातचीत के दौरान सड़क की खराब स्थिति पर चर्चा हुई।
सिंधिया इन दिनों ग्वालियर अंचल के दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का सातवां दिन है।









