Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Electricity Bill : दोगुना बिजली बिल से हड़कंप, 400 यूनिट पर राहत...

Electricity Bill : दोगुना बिजली बिल से हड़कंप, 400 यूनिट पर राहत खत्म, अब हर महीने हजारों का झटका…

Electricity Bill
Electricity Bill

रायपुर। Electricity Bill : प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को आ रहे दोगुने बिजली बिल ने सियासत गरमा दी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना बंद किए जाने का सीधा असर इस माह के बिलों में दिखाई दे रहा है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महंगाई से जूझ रही जनता पर यह फैसला बड़ा बोझ साबित हुआ है।

Electricity Bill : शुक्ला ने दावा किया कि पहले 400 यूनिट तक की खपत पर आधा बिल देने से उपभोक्ताओं को हर माह राहत मिलती थी, जिससे 5 सालों में लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक की बचत हुई थी। लेकिन अब 100 यूनिट की सीमा पार होते ही पूरा बिल वसूला जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मीटर बदलने और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं। यहां तक कि अडानी समूह की कंपनी के प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी है, जिससे उपभोक्ताओं पर और ज्यादा वित्तीय दबाव बढ़ेगा।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। वहीं, उपभोक्ता संगठनों ने भी बिलों की जांच और पुनर्विचार की मांग तेज कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here