Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : हाईवे पर डीजल चोरी का खेल रुका, हाईवे पर...

MP News : हाईवे पर डीजल चोरी का खेल रुका, हाईवे पर युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

बरगी: थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि 14 सितंबर 2025 की रात ग्राम मानेगांव मेन रोड ढाबा के पास गस्त के दौरान एक युवक को बुलेरो वाहन (एमपी 20 जीबी 2378) में रखे ड्रम से पाइप लगाकर ज्वलनशील पदार्थ डीजल निकालते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान बलराम रजक (27 वर्ष, ग्राम लोढ़ी पिपरिया, बरगी) के रूप में की। वाहन में एक पीली पाइप और 5 लीटर वाला डिब्बा रखा था। बुलेरो में रखे ड्रम में लगभग 100 लीटर डीजल पाया गया। आरोप है कि बलराम रजक हार्डवे रोड किनारे ड्रम का ढक्कन खोलकर लापरवाही पूर्वक डीजल निकाल रहा था, जिससे आग लगने का खतरा उत्पन्न हो सकता था।

Read News : JABALPUR News : खेल में हार, कैश में ठगी – गेमिंग एप की लत: युवक बना ठग, रांझी पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में आरोपी के कब्जे से 100 लीटर डीजल और बुलेरो वाहन जप्त किए गए। उसके खिलाफ धारा 287 BNS, 3, 7 EC एक्ट तथा 3, 181, 177, 130(1) मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक उदय सिंह उइके, प्रधान आरक्षक विजय पटैल, आरक्षक दारा सिंह और मुकेश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News
Previous articlePitru Paksha 2025 : मोक्ष का द्वार : हरदोई का हत्या हरण तीर्थ क्यों है इतना खास?….
Next articleAsia Cup : इंडिया-पाक मैच से पहले देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here