Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्मांतरण को लेकर विवाद, बजरंग दल और प्रार्थना सभा में शामिल लोगों के बीच हुई झड़प

CG NEWS : दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर इलाके में धर्मांतरण के आरोप को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यहां एक घर में चल रही प्रार्थना सभा की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और कार्यक्रम को जबरन रोक दिया। इसके बाद सभा में मौजूद लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए गए हैं।

CG NEWS : मामला बाफना मंगलम क्षेत्र का है, जहां एक मकान में प्रार्थना सभा हो रही थी। आसपास के लोगों ने इस कार्यक्रम को धर्मांतरण से जोड़ते हुए बजरंग दल को सूचना दी। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता, जिसमें प्रमुख रूप से ज्योति शर्मा शामिल थीं, बड़ी संख्या में पहुंचे और मौके पर जय श्रीराम के नारे लगाए गए। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

CG NEWS : बजरंग दल का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में ईसाई समुदाय द्वारा धर्मांतरण कराया जा रहा था। उनका कहना है कि जॉन नामक व्यक्ति ऐसे मामलों में पहले भी संलिप्त रहा है और उसे बाहरी स्रोतों से फंडिंग मिलती है। संगठन ने प्रशासन से जॉन को जिला बदर करने की मांग की है और उसकी बैंक डिटेल्स की जांच कराने की भी मांग उठाई है।

CG NEWS : घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस पादरी को थाने ले जाने लगी, तो भीड़ ने वाहन को रोकने की कोशिश की। स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके चलते पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया।

CG NEWS : दुर्ग के एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को प्रार्थना सभा की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS : फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की गतिविधियां जारी रहीं, तो वे बड़े आंदोलन की ओर कदम बढ़ाएंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर से खाटू श्याम के लिए पहली सीधी ट्रेन शुरू, सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर और आसपास के श्रद्धालुओं...

C.G News : रेल यात्रियों के लिए राहत, बिलासपुर मंडल में 14 ट्रेनें फिर से बहाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रेल यात्रियों के लिए बड़ी...

M.P News : राजेंद्र भारती मामले पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास...

M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल...

Related Articles

Popular Categories