Gwalior Road Accident : रफ्तार क्रेटा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर…रूप से घायल

Parivesh
Gwalior Road Accident

ग्वालियर। Gwalior Road Accident : शहर के भिण्ड रोड स्थित धर्मवीर पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

Gwalior Road Accident : मृतक की पहचान रामनिवास गुर्जर के रूप में हुई, जिनकी बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। घायलों में गोलू गुर्जर और सेलू गुर्जर शामिल हैं, जो भिण्ड जिले के रहने वाले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *