Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh CG Fraud News : पुलिस लाइन में गाड़ियां लगाने के नाम पर...

CG Fraud News : पुलिस लाइन में गाड़ियां लगाने के नाम पर 40 लाख की ठगी…

Bhilai News
Bhilai News

बिलासपुर। CG Fraud News : शहर में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस विभाग में गाड़ियां लगाने का झांसा देकर लगभग 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पल्लवी ट्रेवल्स और राधा रानी ट्रेवल्स के मालिकों पर आरोप है कि उन्होंने 20 लोगों को लाखों रुपए कमाने का लालच देकर ठगी के जाल में फंसाया।

CG Fraud News : जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने लोगों को बोलेरो, स्कॉर्पियो और इनोवा जैसी गाड़ियां पुलिस लाइन में लगाने का भरोसा दिलाया। उन्हें हर महीने लाखों रुपए किराया मिलने का वादा किया गया और इसके लिए भारी डिपॉजिट वसूला गया। भुगतान का कुछ हिस्सा ऑनलाइन और कुछ नकद लिया गया। लेकिन वादों के बावजूद गाड़ियां पुलिस विभाग में नहीं लगाईं गईं और पीड़ितों को कोई किराया भी नहीं मिला।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कुछ गाड़ियां निजी उपयोग में ले लीं। सिविल लाइन थाने में दर्ज शिकायत के बाद मामला उजागर हुआ। जांच में पता चला है कि एक आरोपी पहले ही जेल में है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि लोग इस तरह के लालच में न फंसें और किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत थाने को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here