CG NEWS : कुरकुट नदी में रेत तस्करी चरम पर, सैकड़ों ट्रैक्टरों से रोजाना हो रहा अवैध परिवहन, कृषि कार्य के नाम पर ट्रैक्टरों से रेत की लूट, प्रशासन मौन

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता : घरघोड़ा: छत्तीसगढ़ में नई सरकार आते ही भ्रष्टाचार के मामलों पर अपने सख्त रवैया के साथ गैरकानूनी कार्यों पर लगाम लगाने की कवायद प्रारंभ कर दी है. लेकिन इधर रायगढ़ जिला के घरघोड़ा तहसील में रेत माफियाओं के काले कारनामे लगातार चालू है ग्राम बैय्हामुढा,कंचनपुर और करीछापर से होकर बहने वाली कुरकुट नदी से रोजाना अवैध तरीके से रेत का परिवहन किया जा रहा है जबकि छत्तीसगढ़ सरकार ने रेत के परिवहन पर रोक लगाने को कहा है एवं विधानसभा सत्र में यह निर्णय लिया गया है की रेत खनन का कार्य अब cmdc के माध्यम से किया जाएगा तथा इस पर मूल्य निर्धारण कर परिवहन का कार्य किया जाएगा जिससे कि अनाप-शनाप मूल्यों पर रोक लग सके.

 

CG NEWS : घरघोड़ा क्षेत्र में धड़ल्ले से जो अवैध रेत का कार्य किया जा रहा है इस पर संबंधित विभागों द्वारा भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाने की बात कही जा रही है जो ट्रैक्टर कृषि कार्य हेतु पंजीयन हुआ है उसमें अधिकांश ट्रैक्टरों में अवैध कार्य किया जा रहा है जिससे राज्य सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है इस पर परिवहन विभाग खनिज तथा स्थानीय प्रशासन अगर सख्ती से कार्यवाही करती है तो रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर रेत से भरे सड़कों पर पकड़े जा सकते हैं लेकिन ना जाने किन कारणों से या अन्दुरणीय मिलीभगत कारणों से इस अवैध उत्खनन के ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, और रेत माफिया धड़ल्ले से शासन को रोजाना लाखों रुपए का नुकसान पहुचा रहे हैं

CG NEWS : कहां-कहां रोजाना पहुंचाए जाते हैं सैकड़ों ट्रॉली रेत

CG NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राली भर भर रेत घरघोड़ा ,तमनार, बसनपाली,रायकेरा सहित कई ग्रामों में महंगे दामों पर सरेआम पहुंचाया जा रहा है घरघोड़ा तहसील कार्यालय व थाना के सामने तथा तमनार मार्ग से होकर गुजरते हैं जिस पर स्थानीय प्रशासन जान बुझकर कोई कार्यवाही नहीं करते है देखना अब यह है कि जिले में पदस्थ ऊर्जावान कलेक्टर इस पर क्या संज्ञान लेते हैं और ऐसे अवैध तरीके से माफियाओं द्वारा शासन को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध उत्खनन परिवहन पर कब अपना शक्तिसाली चाबुक का प्रयोग करते हैं ?

 

 

 

CG NEWS : वस्तुत: इस तरह अवैध कार्य करने वाले वाहनमालिक के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत कोई ठोस कार्यवाही दंड अथवा उनके वाहन को राजसात की कार्यवाही जब तक नहीं की जाएगी तब तक इनका अवैध कार्य यूं ही अनवरत जारी रहेगा?

 

CG NEWS : यहां पर उल्लेखनीय है कि रेत के अवैध उत्खनन पारीवहन करने में भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद जो रेत माफियाओं का आपने आकाओं के आशीर्वाद से सरगना बना हुआ हैं जो ट्रैक्टरों के अलावा हाईवा जैसे भरी वाहन से कुरकुट नदी का रेत अवैध उत्खनन परिवहन कर सरकारी सिस्टम को चुनौती देते हुए आपने अवैध कार्य को अरसे से बेधड़क अंजाम दिया जा रहा है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *