Development Projects : भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती से मणिपुर परियोजनाओं तक, पीएम मोदी का ‘मिशन पूर्वोत्तर’

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय पूर्वोत्तर व पूर्वी भारत दौरे के दूसरे दिन शनिवार को मणिपुर पहुंचे। खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम बदला गया और उन्हें सड़क मार्ग से 65 किलोमीटर का सफर तय कर इंफाल से चुराचांदपुर जाना पड़ा। यहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा मिजोरम से शुरू हुआ, जहां उन्होंने बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का शुभारंभ किया और तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम मिजोरम को भारत के रेलवे मानचित्र पर स्थायी स्थान दिलाएगा और राज्य के विकास की नई राह खोलेगा।

Read News : CG News : नग्न पार्टी की अनुमति को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, मंत्री जायसवाल ने किया पलटवार

मणिपुर में 8,500 करोड़ की परियोजनाएं

मणिपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें मण्ट्रिपुखरी स्थित सिविल सेक्रेटेरिएट, आईटी एसईजेड बिल्डिंग, नया पुलिस मुख्यालय, दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन तथा चार जिलों में महिलाओं के लिए ‘इमा मार्केट’ शामिल हैं।

भारी बारिश और खराब मौसम के बीच भी प्रधानमंत्री ने इंफाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और फिर सड़क मार्ग से चुराचांदपुर रवाना हुए। सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में प्रधानमंत्री का काफिला पहुंचा।

विपक्ष की प्रतिक्रियाएँ

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “प्रधानमंत्री 46 बार विदेश गए लेकिन मणिपुर एक बार भी नहीं आए। अब जब हालात इतने बिगड़ गए तब यह दौरा हो रहा है।”

Read News : Jabalpur News : शराब दुकान में पथराव के घायल मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू की मौत, रांझी में शोक की लहर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कहा कि प्रधानमंत्री का मणिपुर जाना सकारात्मक कदम है, लेकिन इसे बहुत पहले उठाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पहल होती तो कई जानें बचाई जा सकती थीं।

वहीं CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि विपक्ष लंबे समय से प्रधानमंत्री से आग्रह करता रहा कि सभी दलों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर ले जाकर शांति स्थापित की जाए, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब प्रधानमंत्री सभी संगठनों और समुदायों को साथ लेकर विश्वास कायम करेंगे।

असम और पश्चिम बंगाल का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री का अगला पड़ाव असम होगा, जहां वे भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और कई बड़े विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। कोलकाता में वे संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे।

तीन दिवसीय यात्रा में प्रधानमंत्री मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुल 71,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *