Saturday, August 29, 2026
Home Sports IND vs PAK : IND vs PAK से पहले मुश्किल में पाकिस्तान,...

IND vs PAK : IND vs PAK से पहले मुश्किल में पाकिस्तान, ओमान के खिलाफ कमजोर बल्लेबाजी ने खोली पोल

IND vs PAK
IND vs PAK

IND vs PAK : ओमान के खिलाफ एशिया कप 2025 के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी प्रदर्शन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मैच में भले ही पाकिस्तान ने 93 रनों से जीत दर्ज की हो, लेकिन यह जीत उनकी कमजोरियों को छुपा नहीं सकी। खासकर उनकी बल्लेबाजी यूनिट ओमान जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के सामने ही लड़खड़ा गई।

IND vs PAK : मोहम्मद हारिस को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका। हारिस ने 43 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम की कमजोरी उजागर हो गई। पारी की शुरुआत में सैम अयूब बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और कप्तान सलमान आगा भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

IND vs PAK : पाकिस्तान के बल्लेबाज लगातार धीमी पिच पर बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश करते रहे, जिसमें वह सफल नहीं हो पाए। ओमान के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बांधे रखा।

IND vs PAK : अंत में मोहम्मद नवाज की 10 गेंदों में 19 रनों की तेज पारी ने पाकिस्तान को 160 तक पहुंचाया। लेकिन यह स्कोर भी तब ही संभव हुआ जब नवाज ने अंतिम ओवरों में तेजी दिखाई। अगर वह पारी ना खेलते, तो पाकिस्तान का 150 तक पहुंचना भी मुश्किल था।

IND vs PAK : अब जबकि पाकिस्तान को 14 सितंबर को भारत के खिलाफ मुकाबला खेलना है, तो उनके सामने जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज होंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ओमान के खिलाफ बल्लेबाजों का यह हाल रहा, तो टीम इंडिया के खिलाफ उनका सामना कितना मुश्किल होने वाला है? पाकिस्तान को अपनी बल्लेबाजी रणनीति पर गंभीरता से विचार करना होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here