CG NEWS: रायपुर/चंद्रखुरी। छत्तीसगढ़ के चंद्रखुरी स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 45 उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) ने शनिवार को राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने समय पर पदोन्नति दिए जाने और सांख्येतर पदों की स्वीकृति के लिए राज्य शासन के प्रति आभार जताया।

CG NEWS: प्रशिक्षुओं ने गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप, विधि सम्मत, संवेदनशील और जवाबदेहीपूर्ण ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रशिक्षु डीएसपी को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए प्रत्येक अधिकारी को निष्ठा, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस बल की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

CG NEWS: गृहमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सेवा भाव, अनुशासन और उच्च मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। यह मुलाकात न सिर्फ प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है, बल्कि पुलिस अधिकारियों और शासन के बीच भरोसे और सहयोग का प्रतीक भी है।













