Wednesday, May 20, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS : गरियाबंद में मुठभेड़: 1 करोड़ के इनामी नक्सली बालकृष्ण समेत 10 ढेर, सरेंडर किए गार्ड की सूचना से मिली कामयाबी

CG NEWS : गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बड़ी नक्सल मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया। बालकृष्ण पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल के पहाड़ी जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने गुरुवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

CG NEWS : एसपी निखिल राखेचा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन में एसटीएफ, कोबरा (CRPF की कमांडो यूनिट) और राज्य पुलिस के जवान शामिल थे।

CG NEWS : मुठभेड़ के बाद जंगल में नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इलाके में आईईडी का खतरा होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।

CG NEWS : सेंट्रल कमेटी का सदस्य था बालकृष्ण

CG NEWS : मारे गए नक्सलियों में मनोज उर्फ बालन्ना उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी शामिल था। वह नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव भी था। बताया जा रहा है कि बालकृष्ण पिछले 25 सालों से सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचता आ रहा था। हाल ही में एक सरेंडर किए हुए नक्सली गार्ड कैलाश से पुलिस को उसके बारे में अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया।

CG NEWS : बीमार था बालकृष्ण, चलने में भी असमर्थ

CG NEWS : पुलिस के मुताबिक बालकृष्ण लंबे समय से शुगर जैसी बीमारी से पीड़ित था। वह चलने के लिए दो लाठियों का सहारा लेता था। उसके सिर के बाल भी झड़ चुके थे, जिससे वह आसानी से पहचान में नहीं आता था।

CG NEWS : जिम्मेदारी बढ़ने के बाद घिरा पुलिस के जाल में

CG NEWS : 14 जनवरी को चलपति समेत 16 नक्सलियों के मारे जाने के बाद धमतरी, गरियाबंद और नुआपड़ा डिवीजन को फिर से सक्रिय करने की जिम्मेदारी बालकृष्ण को दी गई थी। पुलिस को उसकी सक्रियता की पक्की सूचना मिली, जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया।

CG NEWS : जनवरी में भी गरियाबंद में 16 नक्सली मारे गए थे

CG NEWS : इस साल जनवरी में भी गरियाबंद जिले में करीब 80 घंटे तक चले ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए थे। इसमें नक्सली सेंट्रल कमेटी का सदस्य चलपति भी शामिल था, जिस पर 90 लाख का इनाम था। उस ऑपरेशन में कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपये के इनामी नक्सली मारे गए थे।

CG NEWS : चलपति कौन था?

CG NEWS : जयराम रेड्डी उर्फ रामाचंद्रा रेड्डी उर्फ अप्पाराव उर्फ चलपति, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का रहने वाला था। वह सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और बस्तर के अबूझमाड़ इलाके में भी सक्रिय रहा। उसके पास AK-47 और SLR जैसी राइफलें होती थीं। बाद में वह गरियाबंद और ओडिशा बॉर्डर के इलाके में सक्रिय हो गया था।

 

CG NEWS : अमित शाह की डेडलाइन: 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

CG NEWS : गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त और दिसंबर 2024 में रायपुर और जगदलपुर में दिए गए बयानों में कहा था कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। इसके बाद से राज्य में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिए गए हैं।

CG NEWS : लगातार मारे जा रहे बड़े नक्सली नेता

CG NEWS : कर्रेगुट्टा के पहाड़ियों में 24 दिन चला यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुआ था। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है। गरियाबंद में हुई यह ताजा मुठभेड़ इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें लंबे समय से वांछित और रणनीतिक भूमिका निभा रहे नक्सली लीडर्स मारे गए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories