Indore News : लंच के बाद खेल रही छात्रा अचानक गिरी, हार्ट अटैक से तोड़ा दम

VIKASH KHALKHO

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। माचल गांव स्थित स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा नक्षिता पटेल (11 वर्ष) की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब बच्ची लंच के बाद स्कूल के प्लेग्राउंड में अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेलते-खेलते नक्षिता अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ ने परिजनों को सूचना दी और बच्ची को बेटमा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर किया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

Read News : Coimbatore News : जनरल अस्पताल का भयावह वीडियो वायरल, बेटा पिता को घसीटते नजर आया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत हार्ट अटैक से होना पुष्टि हुई है। इस घटना से स्कूल स्टाफ और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read News ; CG NEWS : भूपेश बघेल का गृहमंत्री पर हमला: बोले- हत्याएं हो रही हैं, और मंत्री फिल्म देखने में व्यस्त

बच्चों में हार्ट अटैक के मामले बेहद दुर्लभ माने जाते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि समय रहते कार्डियक अरेस्ट के लक्षणों को पहचानना और प्राथमिक उपचार मिलना बेहद जरूरी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *