Wednesday, September 2, 2026
Home International New government formation : Gen-Z ने अंतरिम पीएम के लिए कुलमन घिसिंग...

New government formation : Gen-Z ने अंतरिम पीएम के लिए कुलमन घिसिंग का नाम आगे किया, आर्मी हेडक्वार्टर में बैठक जारी

काठमांडू। नेपाल में नई सरकार के गठन को लेकर आर्मी हेडक्वार्टर में महत्वपूर्ण वार्ता चल रही है, जिसमें Gen-Z आंदोलन के प्रतिनिधि और सेना नेतृत्व भाग ले रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे जेन-जी युवाओं में आपसी मतभेद उभर आए और मीटिंग का विरोध हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बैठक में गलत लोगों को बुलाया गया है और बातचीत राष्ट्रपति भवन में हो। वहीं Gen-Z ने अंतरिम मंत्रिपरिषद का नेतृत्व करने के लिए कुलमन घिसिंग का नाम आगे रखा है। जेन-जी के पत्र में कहा गया कि पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की की उम्र 70 वर्ष पार कर चुकी है और संविधानसम्मत रूप से यह पद संभालने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। वहीं बालेन्द्र शाह ने इस प्रक्रिया में भाग लेने में रुचि नहीं दिखाई।

Read News : MP News : रीवा में श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा स्थापना पर विवाद, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य

आर्मी हेडक्वार्टर बैठक
सूत्रों के अनुसार, Gen-Z प्रतिनिधियों और आर्मी नेतृत्व के बीच दूसरी दौर की बातचीत जारी है। इसके बाद पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की और दुर्गा प्रसाई आर्मी चीफ से मुलाकात करेंगी। सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल ने राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से टेलीफोन पर मौजूदा स्थिति की जानकारी दी और कहा कि सेना राजनीतिक और संवैधानिक समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।

Read News : Urfi Javed : उर्फी जावेद को मिली अश्लील तस्वीरें लीक करने की धमकी, सोशल मीडिया पर जताई चिंता

प्रदर्शन और हालात
आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन में हिंसा के चलते अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर के अस्पतालों में 1,338 लोग घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here