Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Shajapur News : सीएम मोहन यादव का शाजापुर दौरा: सोयाबीन फसल का...

Shajapur News : सीएम मोहन यादव का शाजापुर दौरा: सोयाबीन फसल का निरीक्षण, किसानों को मुआवज़ा और सहायता का भरोसा

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर जिले के खड़ी डोडिया गांव का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन की फसल में फैली पीला मोजेक बीमारी का जायजा लिया। उन्होंने एक किसान के खेत पर जाकर फसल की स्थिति का निरीक्षण किया और उसके बाद किसान के घर पहुंचकर उनसे सीधी बातचीत की।

Shajapur News : सीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि फसलों को हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन जंगली जानवरों से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, उन्हें अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

Shajapur News : मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रभावित किसानों को बीमा की राशि जल्द ही प्रदान की जाएगी। साथ ही सरकार आगामी समय में गेहूं की फसल 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी।

Shajapur News : दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार गोपालन को भी प्रोत्साहित करेगी। इस कड़ी में गाय पालने वाले किसानों को प्रति गाय 40 रुपये प्रतिदिन की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Shajapur News : जनसभा को मुख्यमंत्री ने स्थानीय मालवी भाषा में संबोधित किया, जिससे ग्रामीणों से उनकी सीधी और आत्मीय जुड़ाव की भावना देखने को मिली।

Shajapur News : मुख्य बिंदु

सोयाबीन में पीला मोजेक रोग का निरीक्षण
किसानों को फसल बीमा राशि देने का आश्वासन
जंगली जानवरों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश
गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी सरकार
गाय पालकों को प्रतिदिन ₹40 प्रति गाय की सहायता

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here