Jabalpur News : लोकायुक्त की कार्रवाई—पटवारी को बंटवारा फाइल में भ्रष्टाचार के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। सिहोरा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे रहने वाले पटवारी को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी बंटवारे का आदेश कंप्यूटर एवं बही पर चढ़ने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

Jabalpur News : जानकारी के मुताबिक तहसील मझौली जिला जबलपुर निवासी बिशाली पटेल ने लोकायुक्त अधीक्षक जबलपुर को लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी पैतृक जमीन के बंटवारे के संबंध में मझौली तहसीलदार द्वारा बंटवारे का आदेश किया जा चुका है।

Jabalpur News : लेकिन पटवारी प्रवीण पटेल द्वारा बंटवारे को कंप्यूटर एवं बही पर चढ़ने के एवज में 6000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है । आरोपी पटवारी प्रवीण पटेल को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धारा 7 ,13 (1) बी 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रैप दल में दल प्रभारी राहुल गजभिए उमा कुशवाहा निरीक्षक शशिकला मौजूद थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *