Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : भोपाल में गणेश विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव का मामला...

MP NEWS : भोपाल में गणेश विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव का मामला गरमाया: बजरंग दल ने पुलिस पर मिलीभगत के लगाए आरोप, सौंपा ज्ञापन

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल। करोंद क्षेत्र में भगवान श्री गणेश की विसर्जन शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर मंगलवार को बजरंग दल का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिला और ज्ञापन सौंपा।

MP NEWS : बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार रात शोभायात्रा के दौरान करोंद क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि कई गणेश मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

MP NEWS : बजरंग दल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि मामले को “आपसी रंजिश” बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि यह पूरी तरह सुनियोजित हमला था। संगठन का आरोप है कि घटना में पुलिस और उपद्रवी तत्वों की मिलीभगत है।

MP NEWS : अभिजीत सिंह राजपूत ने मीडिया में फैल रही भ्रामक जानकारियों को भी सनातन विरोधी मानसिकता का हिस्सा बताया और कहा कि हिंदू समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि विधर्मियों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई हो।

MP NEWS : बजरंग दल का कहना है कि करोंद क्षेत्र पहले भी सनातन विरोधी घटनाओं और गौकशी जैसे मामलों का केंद्र रहा है, जिससे यह इलाका लगातार विवादों में बना रहता है।

MP NEWS : प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से मांग की है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here