Reva News : रीवा : रीवा के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक 2 के कार्यपालन यंत्री एसबी रावत का एक एक्सक्लूसिव वीडियो निशानेबाज के हाथ लगा है,जिसमें वे जिला पंचायत में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों पर पैसे लेकर भ्रष्टाचार की फाइलों को दबाने का आरोप लगा रहे हैं।
Reva News : वे आरोप लगा रहे हैं कि सब पैसे लेकर जांच को इधर से उधर कर देते हैं। वे सभी को दलाल कहकर भी संबोधित कर रहे हैं। रावत वीडियो में कह रहे हैं कि जिला पंचायत में जांच के नाम में उलझाते हैं। जिला पंचायत में जो बाबू बैठे हैं वो रीवा के पूरे दलाल हैं। जब तक वो रहेंगे कोई कार्यवाही नहीं होगी। उनको यहां से हटाना पड़ेगा तभी काम हो पाएगा। पैसा लेकर दो लाइन लिख दिया जाता है कि जांच ठीक नहीं है। फरियादी उपस्थित नहीं था या फिर और कुछ। यहां सभी जांचों की स्थिति यही है।
Reva News : अब रावत के इस कथन से सवाल यह उठने लगा है कि रीवा जिले में जिला पंचायत के अंतर्गत पहले ही बहुत सी फाइलें दबी पड़ी हैं। जिनमें सैकड़ों मामलों में ग्रामीणों या शिकायतकर्ताओ के द्वारा भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत की गई हैं। लेकिन रावत के मुताबिक हर मामले को दबा दिया जाएगा।
Reva News : आरोप बेहद ही गंभीर हैं क्योंकि हर बार यह आरोप ग्रामीणों या विपक्ष के नेताओं द्वारा लगाए जाते हैं। लेकिन इस बार यह आरोप एक शासकीय अधिकारी और कार्यपालन यंत्री के द्वारा लगाए जा रहे हैं जो सोचने पर मजबूर करते हैं।













