CG Crime News : पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डबल मर्डर की आशंका…

Parivesh
CG Crime News

CG Crime News : बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के जारा गांव में बुधवार सुबह एक पति-पत्नी का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतकों की पहचान जगमोहन देवांगन (40) और उनकी पत्नी जमुना बाई (40) के रूप में हुई है। दोनों गांव में एक छोटा सा होटल चलाते थे।

CG Crime News : पड़ोसियों ने सुबह करीब 7 बजे घर का दरवाजा खोला तो जगमोहन का शव पंखे से फांसी पर लटका और उनकी पत्नी जमुना बाई का शव पलंग पर मृत मिला। सूचना मिलने पर पलारी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो सकता है। प्रारंभिक अनुमान है कि मृतक ने अपनी पत्नी को मारने के बाद खुद फांसी लगाई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के असली कारण का खुलासा होगा और उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *