Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh MP News: भोपाल कलेक्टर का बड़ा बयान: मछली परिवार की कोठी पर...

MP News: भोपाल कलेक्टर का बड़ा बयान: मछली परिवार की कोठी पर चलेगा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई तय

MP News
MP News

MP News: भोपाल : भोपाल में मछली परिवार और अवैध कॉलोनियों के मामले में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोकता क्षेत्र की सरकारी जमीन के सीमांकन मामले में तहसीलदार द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है। धारा 250 के तहत कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए हैं और जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP News: कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि हथाईखेड़ा डेम और अनंतपुर इलाके में शारिक मछली द्वारा बसाई गई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र की जांच की जा रही है और जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, उसे हटाया जाएगा।

MP News: मस्जिद से जुड़े एक स्थल पर कोर्ट की स्टे का उल्लंघन होने की स्थिति में अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। नगर निगम की सड़कों की भी जांच की जा रही है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि मछली परिवार की कोठी पर दर्ज केस में एफआईआर की जाएगी और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की मदद की जरूरत पड़ी तो उन्हें भी कार्रवाई के लिए टाईअप किया जाएगा।

MP News: शाहिद मछली के शूटर केस पर कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी के आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाते हैं, तो उनके हथियार लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि किसी स्थानीय व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा और सभी को न्याय दिलाया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here