Indore News : स्कीम 94 स्थित ग्रांडयूरो होटल पर निगम की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त…

Parivesh
Indore News

 Indore News : इंदौर | इंदौर के स्कीम नंबर 94 में ग्रांडयूरो होटल पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। होटल परिसर में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए निगम का बुलडोजर मौके पर पहुंचा और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है।

 Indore News : सूत्रों के मुताबिक, निगम की टीम ने पहले होटल प्रबंधन को नोटिस और चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद मालिक ने अवैध निर्माण को नहीं हटाया। इसके बाद आज सुबह निगम अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शुरू किया।

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात है और अफसर मौके पर हालात की निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल के पिछले हिस्से में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया गया था, जिसे गिराया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *