Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: मितानिन दीदियों की हड़ताल ख़त्म : प्रदेश की स्वास्थ्य मितानिनों...

CG NEWS: मितानिन दीदियों की हड़ताल ख़त्म : प्रदेश की स्वास्थ्य मितानिनों को बड़ी राहत, वेतन में 50% वृद्धि के साथ हड़ताल स्थगित, देखें वीडियो

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। प्रदेश में पिछले 32 दिनों से चल रही स्वास्थ्य मितानिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब समाप्त हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ सफल बातचीत के बाद मितानिन संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। स्वास्थ्य संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटरिया के साथ चर्चा के बाद यह सहमति बनी।

CG NEWS: सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि मितानिनों के वेतन में 50% राशि वृद्धि को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक समन्वयकों को मिलने वाली राशि NHM के माध्यम से भुगतान किए जाने पर सहमति बनी है।

 

CG NEWS: पिछली आरओपी के अनुसार,

प्रशिक्षकों को 16 रुपये प्रति दिन
हेल्प डेस्क फैसिलिटेटरों को 23 रुपये प्रति दिन
और ब्लॉक समन्वयकों को 1875 रुपये दिए जाने की दिशा में सकारात्मक चर्चा हुई है।

 

CG NEWS: स्वास्थ्य मितानिन संघ की अध्यक्ष सरोज़ सिंह सेंगर ने कहा, “आज की बैठक काफी सार्थक रही। हमारी मांगों को स्वीकार किया गया है। 32 दिन की इस लड़ाई में सहभागी सभी मितानिन साथियों को मैं बधाई देती हूं।”गौरतलब है कि इस फैसले से प्रदेश की हजारों मितानिनों कोलंबे समय से लंबित वेतन सुधार और लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में भी जल्द ही सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here